एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

सेहतराग टीम

शरीर फिट रहना जितना आवश्यक है उतना ही शरीर के पोस्चर भी सही होने चाहिए। अगर आपका पोस्चर या कहें शरीर की बनावट खराब है तो आपकी पर्सनालिटी अच्छी नहीं दिखेगी। अक्सर देखा गया है कि कई लोग कंधा झुकाकर चलते हैं या झुककर चलते हैं। ये सब गलत पोस्चर की निशानी है। आपको बता दें कि अगर आप कई घंटों तक कंधे को झुकाकर काम करते है तो आपको कूबड़ निकल सकता है।

पढ़ें- इस विषाद की दवा भी गीता का ज्ञान ही

अब अगर आपका बॉडी पोस्चर खराब है तो इसे सही कैसे करें ये सबसे बड़ा सवाल है। तो हैरान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने शरीर के पोस्चर को सही करें। शरीर के पोस्चर को सही करने के लिए कुछ एक्सरसाइज करना जरूरी है। तो आइए जानते है उन एक्सरसाइज के बारे में-

कैट पोज या मार्जार्यासन- मार्जार्यासन पोस्चर सुधारने के लिए बेहतरीन माना जाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप हाथों और घुटनों के बल आ जाएं और हाथों को सीधा रखें। अब श्वास छोड़ते हुए सिर को छाती की तरफ लाएं और ऊपरी कमर को बाहर की तरफ गोल करें। ऐसा करने से आपकी पीठ पर खिंचाव आएगा। आप आसन करने से पहले योग प्रशिक्षक से भी सलाह ले सकते हैं।

डोर फ्रेम स्ट्रेच- डोर फ्रेम स्ट्रेच एक्सरसाइज करने के लिए आप अपने दरवाजे के पास जाकर खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को अपने दरवाजे के कोने में 90 डिग्री एंगल पर रखें। अपने हाथों को स्थिर रखते हुए आप धीरे-धीरे आगे की ओर जाएं। ध्यान रखें कि आपको नीचे की तरफ नहीं देखना है और सामने की तरफ देखते हुए आगे और पीछे होते रहें। ऐसा आपको नियमित रूप से करने करना है। इस एक्सरसाइज से आप अपने कंधों पर एक खिंचाव महसूस करेंगे, जो आपके राउंड शोल्डर को सुधारने में मदद करेगा।

धनुर्आसन- इसके लिए आप पेट के बल लेट जाएं और छाती को ऊपर उठाते हुए हाथों को पीछे की तरफ ले जाएं। पैरों को भी कूल्हों की तरफ उठाएं और पंजों को हाथों से पकड़ें और कुछ देर इसी स्थिति में रहें। इस आसन की मदद से आप अपने पोश्चर को सुधार सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

स्वामी कुवल्यानंद : वैज्ञानिक योग के प्रणेता

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।